बदलाव की कहानियाँ

Stories of Change

लघुचित्र, डायरी, वीडियो, बातचीत : इस अनुभाग में बताया गया हर एक काम आपको हमारे और हमारे काम के करीब लाता है। यह हमारे सामने मौजूद चुनौतियाँ बताते हैं, जिन्हें हमने अपने उद्देश्य के करीब आने के लिए पार की हैं

हमारी तीन परिचालन इकाइयाँ हैं – फील्ड संस्थान, फ़िलंथ्रोफ़ी और विश्वविद्यालय। यह तीनों एकजुट तरीके से फ़ाउण्डेशन के उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती हैं। एक न्यायसंगत, समतामूलक, मानवीय और सस्टेनबल समाज की दिशा में योगदान देना फ़ाउण्डेशन का उद्देश्य है। हम आपके लिए तीनों इकाइयों से, सीधे भारत भर में हमारे लोगों और भागीदारों से कहानियों का एक संग्रह लाए हैं। कहानियों के इस संग्रह में वीडियो, एनीमेशन, साक्षात्कार और पत्रिकाएँ मौजूद हैं। यह हमारे कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ाउण्डेशन की यात्रा और प्रभाव को प्रदर्शित करती हैं।

    youtube play iconआपदा प्रबंधन में ग्राम सभा की भूमिका | लूपुंगपाट गांव,

    आपदा प्रबंधन में ग्राम सभा की भूमिका | लूपुंगपाट गांव,

    गुमला ज़िले के लुपुंगपाट गांव की ग्राम सभा ने कोविड-19 के दौरान अपने सक्रिय और सामूहिक निर्णय के ज़रिए कई गांवों को प्रेरित किया। यह कहानी संकट के दौरान सामूहिक इच्छा शक्ति, प्रतिबद्धता और ग्राम सभा द्वारा कई मुश्किल कामों को अंजाम देने का एक स्पष्ट उदाहरण है।

    एक कोशिश
    youtube play iconग्राम सभाओं में पंचायत की भूमिका | आर्या पंचायत

    ग्राम सभाओं में पंचायत की भूमिका | आर्या पंचायत

    गुमला ज़िले के बसिया ब्लॉक की आर्या पंचायत की मुखिया जसिंता बागे अपनी पंचायत को नई दिशाओं में ले जा रही हैं। मुखिया के तौर पर जसिंता ने पंचायत और ग्राम सभा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया है, जिसके परिणामस्वरूप आर्या के लोगों की समस्याओं का तुरंत और प्रभावी समाधान हो रहा है।

    एक कोशिश
    youtube play iconसाहित्य उत्सव, बाड़मेर, राजस्थान

    साहित्य उत्सव, बाड़मेर, राजस्थान

    बाड़मेर साहित्य उत्सव (14 से 18 फरवरी, 2024) से 5 हज़ार से ज़्यादा पाठकों और पुस्तक प्रेमियों को इकट्ठा हुए। यह उत्सव बाड़मेर के शिक्षा विभाग के सहयोग से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, बाड़मेर, राजस्थान में आयोजित किया गया।

    एक कोशिश
    youtube play iconटीकाकरण की सफलता: घरेलू सर्वेक्षण की भूमिका – उत्तराखंड से कोविड-19 की कहानियाँ

    टीकाकरण की सफलता: घरेलू सर्वेक्षण की भूमिका – उत्तराखंड से कोविड-19 की कहानियाँ

    यह डॉक्युमेंट्री तस्वीरों के ज़रिए आगे बढ़कर पहली पंक्ति में काम करने वाले उत्तराखंड के 24 बहादुर लोगों की कहानी बताती है। इसमें राज्य के टीकाकरण अभियान में हर एक घर तक पहुँचकर टीकाकरण करने वाले लोगों की कहानी बताई गई है। इन लोगों की मेहनत और लगन से किए गए सर्वे के बदौलत राज्य में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में मदद मिली है।

    एक कोशिश
    youtube play iconनक्षत्रगळु : भाग 04 । संगय्या, यादगिर, कर्नाटक

    नक्षत्रगळु : भाग 04 । संगय्या, यादगिर, कर्नाटक

    यह नक्षत्रगळु की चौथी कड़ी है। इस कड़ी में उमाशंकर पेरीओडी हमें संगय्या के जागरुकता बढ़ाने की कोशिशों की जानकारी दे रहे हैं। संगय्या ने कर्नाटक के यादगीर ज़िले के सुरपुर में गद्दालामारी स्कूल के आस-पास के गांवों में जागरूकता निर्माण के सराहनीय प्रयास किए। उन्होंने समुदाय के लोगों को इकट्ठा किया और अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उनकी इन कोशिशों की बदौलत स्कूल मे लड़कियों की उपस्थिति में बढ़ोतरी हुई।

    एक कोशिश
    youtube play iconकथावना 2023 – एक नज़र

    कथावना 2023 – एक नज़र

    कथावना (वन की कथाएँ) अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय द्वारा बच्चों के लिए किया जाने वाला वार्षिक आयोजन है। यह दो भाषाओं में आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन सन 2012 से किया जा रहा है। आइए 2023 के कथावना की कुछ झलकियाँ देखते हैं और यहाँ हुए तीन कार्यक्रमों के ज़रिए जानते हैं कि किस तरह बच्चों का साहित्य कर्नाटक के बच्चों और शिक्षकों तक पहुँचता है।

    एक कोशिश
    पूर्व-विद्यार्थियों की कहानी । मिट्टी कैफ़े

    पूर्व-विद्यार्थियों की कहानी । मिट्टी कैफ़े

    मिट्टी कैफ़े सिर्फ़ पौष्टिक और रसायन-मुक्त भोजन के बारे में नहीं है। यह विकलांग लोगों द्वारा चलाई जाने वाली एक शृंखला है।

    एक कोशिश
    youtube play iconमहिला वैक्सिन वॉरियर: कोविड-19 राजस्थान से कुछ अनुभव

    महिला वैक्सिन वॉरियर: कोविड-19 राजस्थान से कुछ अनुभव

    यह कोविड-19 के दौरान सबसे आगे की पंक्ति में काम करने वाली 11 महिलाओं की कहानी है। इन महिलाओं ने राजस्थान में टीकाकरण अभियान में बेहद ज़रूरी योगदान दिया। इन फोटो डॉक्यूमेन्ट्री में इन्हीं बहादुर महिलाओं के अनुभव दिखाए गए हैं।

    एक कोशिश
    पूर्व-विद्यार्थी कहानी I विद्या विधाई

    पूर्व-विद्यार्थी कहानी I विद्या विधाई

    यह संगठन स्कूलों को समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षण की आदर्श जगह में आदर्श शिक्षण स्थान में बदलने में मदद करता है।

    एक कोशिश
    पूर्व-विद्यार्थियों की कहानी । बस्तर से बाज़ार तक

    पूर्व-विद्यार्थियों की कहानी । बस्तर से बाज़ार तक

    यह एक सामाजिक उद्यम की कहानी है। यह उद्यम शहरी उपभोक्ताओं को सही दाम सही दामों पर वन उपज की आपूर्ति करके छत्तीसगढ़ में आजीविका बढ़ाने की कोशिश करता है।

    एक कोशिश
    youtube play iconपूर्व-विद्यार्थी की कहानी । अयांग

    पूर्व-विद्यार्थी की कहानी । अयांग

    अयांग संगठन असम की एक नदी के बीच बने माजुली द्वीप के लोगों की आजीविका के लिए काम करता है। यह संगठन हमारे पूर्व-विद्यार्थी द्वारा स्थापित किया गया है।

    एक कोशिश
    youtube play iconहोयसला एरोबिक्स: मदनिका की तरह आगे बढ़ें

    होयसला एरोबिक्स: मदनिका की तरह आगे बढ़ें

    होयसल मंदिर की दीवारों से कोई नक्काशीदार आकृति और किसी एरोबिक्स प्रशिक्षक की ऊर्जावान चाल की कल्पना करें। दोनों को एक साथ रखें और आपकी आँखों के सामने बेंगलूरु विश्‍वविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों का एक रचनात्मक प्रोजेक्ट होगा।

    एक कोशिश