हमारी कहानी की शुरुआत शिक्षा से होती है और शिक्षा ही हमारी लगातार चलने वाली कोशिशों का केंद्र भी है
अपने देश की विशाल सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से सभी को गुणवत्ता पूर्ण और मूल्य-आधारित शिक्षा देने पर हमारा सारा ध्यान केंद्रित है। हमारे काम के लिए आपसी सहयोग बहुत ज़रूरी है। इसीलिए, हम स्कूली शिक्षा के अलग-अलग पहलुओं पर सरकारों के साथ काम करते हैं। उदाहरण के लिए, शिक्षकों और फ़ील्ड में काम करने वाले दूसरे लोगों की क्षमता, ज्ञान और देखने के नज़रिए को बढ़ाना। इसके साथ-साथ, पाठ्य-पुस्तक और पाठ्यक्रम के विकास और स्कूलों में काम करने और पढ़ाने के बेहतर तरीकों को बढ़ावा देने जैसे और काम भी शामिल हैं।
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के कैंपस बेंगलूरु और भोपाल शहरों में हैं। यह दोनों कैंपस सामाजिक उद्देश्य के साथ शिक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हैं।

शिक्षा के अलावा हम स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में काम करते हैं। इन दोनों क्षेत्रों में भी हम सरकारों को सहयोग करते हैं। सरकारों के साथ काम करने के अलावा, हम देश भर में और कई सहयोगियों के साथ भी काम करते हैं।
ग्रांट और कला व संस्कृति में हमारे काम के साथ और भी कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का हमारा दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हमारे भारत के अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे। 1,150 से भी ज़्यादा गैर-लाभकारी संस्थाओं को मदद करते हैं। हमारा कला व संस्कृति फंक्शन कई कलाओं के ज़रिए हमारे फ़ाउण्डेशन के मकसद को प्रस्तुत करता है।

स्वास्थ्य
हम गांवों और शहरी/माइग्रंट बस्तियों में कमज़ोर समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए काम करते हैं।

आजीविका
बढ़ी हुई और लगातार मिलने वाली आय के साथ-साथ गरिमा भी बढ़ती चलती है। हम इसी गरिमा को पाने में विभिन्न समूहों और समुदायों को आधार प्रदान करते हैं।

अन्य क्षेत्र
हम क्या करते हैं अन्य क्षेत्र हमारी नई पहकादमियों से हमारे काम का महत्त्व और पहुँच बढ़ी है।
- मध्याह्न भोजन में पोषण को मजबूत बनाना
- राष्ट्रीय युवा पहल
- सामाजिक क्षेत्र में तकनीक का उपयोग
- कला व संस्कृति

